फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिस्तर के नीचे मिला महिला का शव, कमरे से आ रही थी दुर्गंध

विज्ञापन
जिगिना में महिलाओं से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के जिगिना गांव में बुधवार को बंद कमरे में महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह ने सूचना दी कि श्रीपत बेलदार के घर से दुर्गंध आ रही है। मौके पर महुली और मोलनापुर चौकी की पुलिस पहुंची। जहां घर के प्रथम तल पर बंद कमरे से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तोड़वाकर कमरे में दाखिल हुई, जहां बेड पर बिछे बिस्तर के नीचे एक महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त सुमित्रा पत्नी श्रीपत बेलदार निवासी ग्राम जिगिना के रूप में हुई।
पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

बताते चलें कि मरवटिया गांव निवासी रामलगन की पुत्री सुमित्रा देवी की शादी 10 वर्ष पहले थाना क्षेत्र के ही ग्राम जिगिना निवासी श्रीपत पुत्र दिग्विजय चौहान के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार सुमित्रा और श्रीपत के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। लोगों ने बताया कि चार दिन पहले दोनों का विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


उसी रात उसका पति कमरे में ताला लगाकर दोनों बच्चों को लेकर बाहर निकल गया। ग्रामीणों की मानें तो मृतका का पति दो दिन कमरे में लगे ताले का जायजा भी लेने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें