फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निपुण तालिका में साप्ताहिक आकलन ट्रैकर में दर्ज होंगे आंकड़े

Sat, 16 May 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। निपुण तालिका के माध्यम से सप्ताह के छठें दिन शिक्षक जानेंगे कि विद्यार्थियों ने कितना सीखा। बच्चों का साप्ताहिक आकलन कर शिक्षक परिणामों को ट्रैकर में दर्ज कर देंगे।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि बेसिक स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने की कवायद में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं का दो समूह बनाकर सुधार के प्रयास किए जाएंगे। डिजिटल शिक्षण सामग्री के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और विद्यालयों में पुस्तकालयों को क्रियाशील किया जाएगा। इससे पढ़ना बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बने।
उन्होंने बताया कि आकलन ट्रैकर में सभी अंकित परिणामों के आधार पर छात्र-छात्राओं में अलग अलग समूह (ए और बी) बनाकर योजनाबद्ध तरीके से बच्चों के सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। विद्यार्थियों ने क्या सीखा और क्या नहीं सीखा, इसे निपुण तालिका में भी तुरंत ही दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दीक्षा ऐप, खान एकेडमी, द टीचर एप पर बच्चों व शिक्षकों के उपयोग के लिए उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें