फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों ने सीखी सेटेलाइट तस्वीरों की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को गूगल अर्थ के माध्यम से सेटेलाइट तस्वीरों की बारीकियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इश्तियाक अंसारी व संचालन ओजेर अहमद ने किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य व भूगोल विषय के शिक्षक संजय द्विवेदी ने बताया कि नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में सटीक जानकारी ऑनलाइन वेबसाइटों, डिजिटल ज्ञानकोशों और पर्यटन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय स्मारकों के निर्माण का इतिहास, उनकी वास्तुकला और वर्तमान स्थिति की प्रामाणिक जानकारी के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की वेबसाइट देखी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि भारत की प्रमुख नदियों के उद्गम, लंबाई और भूगोल को समझने के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, विकिपीडिया पर भारत और विश्व की प्रमुख नदी प्रणालियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। गूगल अर्थ के जरिये घर बैठे ही किसी भी पर्वत, नदी या स्मारक की थ्री डी सेटेलाइट तस्वीरें और उनकी भौगोलिक स्थिति देख सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक ओजेर अहमद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विश्व व भारत के फ्री हेड स्केच मानचित्र बनाए। शिक्षकों ने उसका मूल्यांकन कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान अब्दुस्सलाम, मोहम्मद परवेज अख्तर, हकीमुल्लाह, फ़खरुद्दीन, अखिलेश कुमारी, जुनैद अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें