फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम व सीओ से वार्ता के बाद प्रधानों ने टाला लखनऊ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। लखनऊ के इको गार्डन में होने वाली ग्राम प्रधानों की महारैली में शामिल होने अब प्रधान नहीं जाएंगे। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार और क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर उन्हें आंदोलन न करने के लिए राजी किया।
ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार जायसवाल तथा प्रधान संघ के अध्यक्ष रणवीर पांडेय से अधिकारियों ने संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था और जनहित का हवाला देते हुए धरना-प्रदर्शन न करने का अनुरोध किया। साथ ही आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन को पूरी गंभीरता के साथ उच्चाधिकारियों तक प्रेषित किया जाएगा। सभी की मांग है कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन चुनाव समय से होना असंभव लग रहा है, जिससे सरकार प्रशासक नियुक्त करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का कहना था कि उनके देखरेख में विकास कार्य होंगे प्रशासक लगाने से विकास कार्य बाधित होगा। इस दौरान एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ग्राम प्रधान विजय बहादुर पाण्डेय, अनूप राय, घनश्याम यादव, राज चौधरी तथा महिला प्रधान प्रियंका देवी सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें