फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने चित्रों के जरिए किया आतंकवाद पर प्रहार

विज्ञापन
बच्चों ने चित्रों के जरिए किया आतंकवाद पर प्रहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से देश में आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी यह देखने को मिला। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों से न केवल आतंकवाद के विकृत चेहरे को उकेरा, बल्कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों पर भी करारा प्रहार किया। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता सुबह 11 बजे खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। इसमें 133 बच्चों ने प्रतिभाग किया। चित्रों के माध्यम से बच्चों ने आतंकवाद पर हमला बोला। साथ ही वीर जवान अमर रहें और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा भी बुलंद किया। चित्रकला प्रतियोगिता के बाद स्कूल प्रबंधक डॉ. विवेक खन्ना ने छात्रों को संबोधित किया। कहा कि आतंकवाद अब वैश्विक समस्या बन चुका है। भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है। देश की तरक्की रोकने के लिए पड़ोसी मुल्क लगातार नापाक हरकत कर रहा है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि समाज में जब तक महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं समझा जाएगा, देश का संपूर्ण विकास नहीं होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी 133 बच्चों ने नारी गरिमा की रक्षा की शपथ ली। इस दौरान आराधना पांडेय, सौम्या राय, श्रद्घा पाल, प्रशंसा शर्मा,  शिवांगी सिंह, अनन्या विश्वकर्मा, यश जायसवाल, खुशी पांडेय, मांडवी सिंह, रिशू, विवेक कुमार उपाध्याय, ऋषभ चौरसिया, साहिल गुप्ता, राजकुमार सिंह, शिवा मौर्या, अवनीश गुप्ता, अंशुमान वर्मा, शुभम, रिया मिश्रा, सृष्टि आदी की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें