फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गले में दर्द, खांसी और वायरल के चपेट में आ रहे बच्चे

Mon, 10 Mar 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चों का इलाज करते बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में बच्चे खांसी, वायरल और गले में दर्द का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना करीब 150 बच्चे इन बीमारियों के उपचार के लिए परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। खांसी ठीक होने में लगभग दस दिन का समय लग रहा है। चिकित्सक अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम में बदलाव आ रहा है। सुबह और रात को मौसम ठंडा रहता है तो दोपहर में गर्मी पड़ रही है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए बदलते मौसम में बच्चे जल्दी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में इन दिनों वायरल बुखार, खांसी और गले में दर्द की परेशानी से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है।

बचाव के उपाय
- अभी पंखे न चलाएं।
- बच्चों को आइसक्रीम और शीतल पेय पदार्थ न दें।
- बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
- परेशानी पर योग्य चिकित्सक का परामर्श लें।
कोट
बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए बदलते मौसम में बच्चे बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम की समस्या से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को दवा देने के साथ अभिभावकों को उनकी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें