फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने डाली खलल, स्कूल में कम पहुंचे बच्चे

Mon, 02 Jul 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पटखैली के परिसर में बारिश का पानी लगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार को परिषदीय स्कूल खुल गए, लेकिन बारिश ने पहले ही दिन खलल डाल दी। इसका असर यह रहा कि स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। स्कूल परिसरों में पानी भरने से जो बच्चे पहुंचे वह भी परेशान नजर आएं। हालांकि शिक्षकों ने स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। दूसरी तरफ लगातार बारिश के चलते शहर में भारी जलभराव हो गया है। सड़कें कीचड़ से सराबोर हैं तो आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

ग्रीष्म अवकाश के बाद पहले दिन स्कूलों में बच्चों के पहुंचने पर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी, लेकिन 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। कहीं एक बच्चा स्कूल पहुंचा तो कहीं दो से तीन। ऐसे में शिक्षकों ने भी बच्चों को टीका लगाकर औपचारिकता पूरी कर ली। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूलों के परिसरों में जलभराव के कारण हुआ। खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय पटखौली, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय गोलारगड़गंज, प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में जलभराव देखने को मिला। जो बच्चे पहुंचे वह भी जैसे-तैसे समय गुजार कर घर चले गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यालयों में भी यही स्थिति देखने को मिली। बारिश के कारण खलीलाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। शहर के तितौवा, बंजरिया, मुखलिसपुर तिराहा, बरदहिया बाजार सहित अन्य स्थानों पर पानी भरने सेे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। साफ न होने के कारण नालियों को पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिला अस्पताल गेट पर जलभराव के कारण मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ लगातार बारिश से किसान खुश है, उन्हें महंगे डीजल खरीदने से निजात मिल गई है। क्षेत्र में धान की रोपाई में तेजी आ गई है। बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बारिश की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई है, फिलहाल सभी स्कूल खुले थे, शिक्षक भी मौजूद थे, जो बच्चे विद्यालय पहुंचे उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें