फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में नहाते समय बालक की डूबने से मौत

Mon, 29 Apr 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव का मामला, गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम मुठही खुर्द में रविवार को गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में स्नान करने गए नौ वर्षीय बालक गहरे पानी में जाने के चलते डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। परिजन बालक को सीएचसी मलौली लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मुठहीखुर्द निवासी दिनेश शर्मा का नौ वर्षीय बेटा राज रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में अन्य लड़को के साथ स्नान करने गया था। तालाब में राज स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगा। वहां मौजूद अन्य लड़कों ने जब शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचाने का प्रयास करने लगे। लेकिन जब तक बचाव कार्य शुरू होता राज गहरे में पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रयास के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन गंभीर अवस्था में बालक को आनन-फानन में सीएचसी मलौली में भर्ती कराए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। राज की मौत से मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाने वाले पिता दिनेश, माता आरती पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। घर पर मौजूद माता आरती का रो-रो कर बुरा हाल है। राज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घर पर भाई सुनील, बहन अंजली व निशा की आंखें आंसुओं में डूब गई। घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया। पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें