फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
गंगौली में जांच करती प्रमुख सचिव बी हिकोली - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने दस्तक अभियान का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- दस्तक अभियान के बारे में लोगों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य वी. हिकोली झिमोमी ने मंगलवार को सेमरियावां ब्लॉक के गंगौली एवं तिनहरी माफी गावं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। गांव वालों से रूबरू होकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान गांव वालों को दस्तक अभियान के प्रति जागरूक किया। साथ ही गांव में घर-घर जाकर दस्तक अभियान के तहत के दिमागी बुखार (जेई) से बचाव के उपाय बताए एवं गांव की महिलाओं से स्वच्छता अभियान समेत बीमारियों से बचने के उपाय व इलाज के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गांव के हैंडपंप समेत साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गांव में जहां जलभराव है वहां से जलनिकासी की व्यवस्था सही करने का निर्देश ग्राम प्रधान को दिया। गांव की कई महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उन्हें समझाया अगर बच्चे किसी भी प्रकार से बीमार होते हैं तो उन्हें फौरन सरकारी अस्पताल ले जाएं। आशा कार्यकत्रियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे गांव वालों को बीमारियों से बचने में सहायता मिले। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रंगजी द्विवेदी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. मिथिलेश कुमार, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल, डॉ. आलोक सिन्हा, नईम अहमद, कमालुद्दीन समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें