फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में लगा पानी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
झमाझम बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
विज्ञापन

- स्कूल परिसरों में भरा पानी, बच्चे रहे परेशान
- शहर में जगह-जगह जलभराव, कीचड़ से सराबोर हुई सड़कें
- जिले में 230 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पिछले 36 घंटे से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। अनुुमान के मुताबिक जिले में 230 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इससे जहां धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिली है वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लगातार हो रही बारिश से जनपद में सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्कूल परिसरों में पानी भर गया है तो खलीलाबाद शहर में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से कई जगह सड़कों पर ही पानी जमा हो गया है। बारिश के चलते जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार को दिनभर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक कुल 230 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अनुसार खलीलाबाद में 55, मेंहदावल में 80 व धनघटा में 95 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। जिन लोगों की बेहन तैयार हो गई है वह धान की रोपाई में जुट गए हैं। बेहन के लिए भी बारिश वरदान साबित हुई है क्योंकि अब किसानों को बेहन की सिंचाई करने से राहत मिल गई है। दूसरी तरफ भारी बारिश के कारण खलीलाबाद शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। स्थिति यह है कि जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद का परिसर तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है। ऐसी ही स्थिति पटखौली प्राथमिक विद्यालय की भी है। इसके साथ ही कई प्राथमिक विद्यालयों में परिसर में लबालब पानी भरा हुआ है। जिसके कारण स्कूल आने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसर भी पानी से भर गए हैं। बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, विकास भवन के सामने, जिला अस्पताल गेट, सीएमओ कार्यालय के गेट पर पानी भरा हुआ है, जिससे कर्मचारियों को भी आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में जल निकासी की व्यवस्था की पोल भी खुल गई है। नालियां जाम होने के कारण ओवरफ्लो होकर सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरदहिया बाजार क्षेत्र में पानी जमा होने के कारण मोहल्ले के लोग परेशान है। हालांकि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी सुबह से ही जल निकासी के लिए जूझते नजर आए। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों की भी है। सेमरियावां, नंदौर, बखिरा, नाथनगर, धनघटा, पौली, हैंसर बाजार आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव बना हुआ है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें