संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में दौरा एक घंटे का होगा। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम चार बजे जिले में पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पांच बजे प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों को तीन जोन और 10 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान चार एएसपी, 12 सीओ, 17 थाना प्रभारी/एसओ, 33 निरीक्षक, 116 उपनिरीक्षक तथा 11 महिला उपनिरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा 543 मुख्य आरक्षी व आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। यातायात एवं गश्त व्यवस्था के लिए 75 मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दो फायर टेंडर भी मौके पर मौजूद रहेंगे।