फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आयुक्त ने कबीर स्थली पर टेका मत्था

Fri, 16 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्य आयुक्त ने कबीर की मजार का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। संतकबीर की निर्वाणस्थली कबीरचौरा में शुक्रवार को कस्टम के मुख्य आयुक्त पटना परिक्षेत्र केसी गुप्त ने सपरिवार कबीर की समाधि और मजार पर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने महंत विचारदास से कबीर के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


इसी दौरान वह नगर पंचायत कार्यालय भी गये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां आकर सुख और शांति की अनुभूति हुई। संत कबीर की वाणी पूरे विश्व में आज भी प्रासंगिक है। कबीर ने मानवता, प्रेम और सत्य का पाठ पढ़ाया है। उनकी वाणी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। 

इससे पूर्व नगर चेयरमैन संगीता वर्मा ने अपने कमेटी के साथ मुख्य आयुक्त का स्वागत किया। उन्होंने कबीर के दर्शन करने के बाद चेयरमैन के आग्रह पर नगरपंचायत कार्यालय भी पहुंचे और नगर के बारे में चर्चा की। इस मौके पर गुड्डु वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिलोकीनाथ वर्मा, रामलखन दास उर्फ लालबाबा, सभासद मोहम्मद असअद, अत्रेश श्रीवास्तव, राहुल कन्नौजिया, सभासद राजाराम, संतोष कुमार, मिक्की श्रीवास्तव, कुबेर गुप्त, रामशरण पुजारी, अरविंद शास्त्री, महेंद्र कुमार निषाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें