एचआर पीजी कालेज में परीक्ष्ाा
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सिद्घार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा जनपद में 53 केंद्रों पर संचालित हो रही है। गुरुवार को विश्वविद्यालय से नामित सचल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर केंद्राध्यक्ष को चेतावनी दी और मौके पर कुछ कैमरों को ठीक कराया।
सचल दल एक के प्रभारी डॉक्टर आलोक शुक्ल ने बताया कि शंकर देई महिला महाविद्यालय, मुन्नापाल कैलाशी देवी महाविद्यालय कोदवट समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तकनीकी खराबी के चलते बंद मिले। उसे मौके पर ठीक कराया गया है। इसके साथ ही केंद्राध्यक्ष को चेतावनी दी गई है कि आगे से कैमरे खराब मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सचल दल दो के प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में प्रेमाबाबू सुमित्रा देवी महाविद्यालय चंगेरा मंगेरा, सरदार पटेल डिग्री कॉलेज कोपिया, तिलक धारी अतरवास महाविद्यालय मेंहदावल, श्री विंदेश्वरी जानकी महाविद्यालय पिड़ारी कला का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही शाम की पाली में एआरसी डिग्री कॉलेज और गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय का निरीक्षण किया। परीक्षा सुचारु रूप से चल रही थी। कुछ केंद्रों पर कमियां थीं, जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। अगले निरीक्षण में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।