फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ में छठ की तैयारियां तेज

Fri, 24 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम ​स्थित पोखरे की सफाई करते मजदूर-संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में छठ महोत्सव के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रती महिलाओं के परिजन पोखरे के किनारे वेदियां बना चुकी हैं। शुक्रवार को पोखरे की सीढ़ियों को सफाई कर्मचारियों ने साफ किया। छठ पूजा के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा कमेटी के सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सोमवार की शाम व्रती महिलाएं परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। शिव मंदिर और उसके आसपास परिसर की सफाई का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर भीड़ की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। मंगलवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें