फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहाय-खाय के साथ छठ शुरू, खरना आज

विज्ञापन
बाजार में बिक रहा डलिया व सूपा-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने जलाशय और नदी, तालाबों में स्नान किया और परंपरा के अनुसार कद्दू-चावल खाकर व्रत का शुभारंभ किया। शनिवार को व्रती महिलाएं खरना करेंगी तथा छठ व्रत का महाप्रसाद बनाएंगी। समय माता मंदिर के चंदन बताते हैं कि नहाय-खाय के अगले दिन यानी रविवार को खरना का पवित्र दिन आएगा। खरना पर छठ का महाप्रसाद बनता और उस दिन व्रती महिलाएं सबसे पहले महाप्रसाद ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन

खरना का प्रसाद आसपास के लोगों को खिलाने का प्रचलन है। खरना के अगले दिन संध्या अर्घ्य की परंपरा है और उसके अगली सुबह के अर्घ्य के साथ छठ व्रत पूरा हो जाता है। छठ पर्व को महापर्व इसलिए कहा जाता है कि इसमें पवित्रता के नियमों का बहुत ध्यान से पालन किया जाता है। यह पर्व करने वाले निर्जला उपवास करते हैं।
वैसे तो ज्यादातर महिलाएं छठ व्रती होती हैं लेकिन पुरुष भी छठ व्रत करते हैं। छठ पर्व पर भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। छठ व्रत के तीसरे दिन डूबते सूर्य को जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन

-
नदी-घाटों की साफ-सफाई, तालाबों में भरवाया गया पानी
छठ महापर्व को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न तालाबों के साथ ही नदी घाटों पर सफाई के साथ ही अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं। जिन तालाबों में पानी नहीं है उसमें पानी भरवाया जा रहा है।

ऐसे होता है खरना
''खरना'' का अर्थ होता है, शुद्धता। ऐसे में इस दिन पर शुद्धता व पवित्रता का खास तौर से ध्यान रखा जाता है, ताकि पूजा में किसी तरह की बाधा न आए। इस दिन व्रती प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के नए चूल्हे का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही चूल्हा जलाने के लिए आम की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को देवी-देवताओं और छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।


खरना के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। पूजा का प्रसाद बनाने के लिए हमेशा साफ-सुथरी जगह का चुनाव करें। प्रसाद में गुड़, चावल और दूध से बनी खीर, पूरी व ठेकुआ आदि शामिल करें। छठी मैया को इस प्रसाद का भोग लगाएं और फिर व्रती इसे ग्रहण करें। व्रत के प्रसाद में भूल से भी साधारण नमक का इस्तेमाल न करें, इसके लिए हमेशा सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। पूजा में इस्तेमाल होने वाली किसी भी सामग्री को गंदे या जूठे हाथों से न छुएं। यदि गलती से गंदे या जूठे हाथों से किसी पूजा की सामग्री को छू लेते हैं, तो इसका पूजा में इस्तेमाल न करें। प्रसाद बनाते समय शुद्धता व साफ-सफाई का पूर्ण रूप से ध्यान रखें। खरना का प्रसाद पूर्ण रूप से सात्विक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें