फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीट बेल्ट और हेलमेट के लिए चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात व पुलिस ने बृहस्पतिवार को हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच के लिए अभियान चलाया। इसके साथ ही आम जनमानस को यातायात नियम के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम ने सीटबेल्ट, हेलमेट व तीन सवारी अभियान के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद ने आठ वाहनों से 7,000 रुपये, थाना दुधारा ने 36 वाहन से 35,500 रुपये, थाना महुली ने 41 वाहन ने 38,500 रुपये, थाना धनघटा ने 10 वाहन से 10,000 रुपये, थाना मेंहदावल ने 13 वाहन से 14,000 रुपये, थाना बखिरा ने 20 वाहन से 21,000 रुपये, थाना बेलहरकला ने पांच वाहन से 5000 रुपये, थाना धर्मसिंहवा ने सात वाहन से 6,500 रुपये वसूल किए। यातायात पुलिस ने 109 वाहन से 1,83,300 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

इसके साथ ही वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील की कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें