फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद से ‘दस्तक’ अभियान का शुभारंभ

Mon, 02 Apr 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
दस्तक अभियान का शुभारंभ करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवारा के तहत दस्तक अभियान का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सीएचसी खलीलाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जेई और एईएस से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन

 डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि जिले में जेई के टीकाकरण से छूटे हुए 56905 बच्चों को दस्तक अभियान के तहत टीका लगाया जाना है। तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 200 एएनएम, 1564 आशा तथा 1592 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से 1592 स्थानों पर टीकाकरण पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। दस्तक अभियान में आशाओं द्वारा गांवों में घर-घर जाकर जेई-एईएस के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि दस्तक अभियान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है और जेई जैसी बीमारी को प्रदेश से दूर भगाना है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान में पंचायती राज विभाग द्वारा प्रभातफेरी, सभा, श्रमदान, इंडिया मार्का हैंडपंप तथा उनके प्लेटफार्म की मरम्मत, गड्ढों को भरना तथा जल भराव की सफाई भी की जाएगी। इससे पूर्व डीएम और विधायक ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को जेई के टीके भी लगाए गए। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. इंद्रदेव गौरव, डॉ. केपी सिंह, दिनेश चौधरी, अभय त्रिपाठी, सत्यव्रत त्रिपाठी, पीएन उपाध्याय, लाल देव यादव, अखिलेश चौधरी, संजय, महेंद्र त्रिपाठी और सतेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मेंहदावल। जन जागरण व जन सहभागिता के माध्यम से जन स्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों पर विजय प्राप्त की जा सकती हैं। दिमागी बुखार को हौवा न बनाए बल्कि दस्तक अभियान से जुड़कर इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी को रोकने के लिए संकल्पित हों। उक्त बातें मेंहदावल सीएचसी पर दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक राकेश सिंह बघेल ने कही।
 उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के साथ ही स्वस्थ्य भारत के सपने को आगे बढ़ा रही है। पूर्वांचल दिमागी बुखार जैसी बीमारी से ग्रस्त है। प्रति वर्ष हजारों बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस के खात्मे के लिए दस्तक अभियान के माध्यम से टीकाकरण बच्चों का करा रही है।15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराएं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रहमान ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में जितने एईएस के मामले दर्ज हैं। उनमें से लगभग 60 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश से हैं। उसमें भी पूर्वी क्षेत्र में यह बीमारी अधिक व्याप्त हैं। बताया कि मेंहदावल क्षेत्र में कुल 23 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम एक साथ 23 गांवों में टीकाकरण कार्य आज से शुरू कर रही है। यह अभियान 16 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन झा, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. आर के अग्रहरी, डॉ. रेखा सिन्हा, विनोद जायसवाल, अरुण सिंह, श्यामधर राव, दिनेश पांडेय, शेष प्रताप सिंह, जर्नादन लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें