फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलता मौसम बढ़ा रहा जोड़ों का दर्द

Mon, 06 Oct 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम में नरमी आ गई है, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इस समय जोड़ों में दर्द की समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उनका इलाज के साथ ही व्यायाम करने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को 1400 लोगों ने ओपीडी में पर्चा बनवाया। इसमें से 200 से अधिक मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि बदलते मौसम में बुजुर्गों के जोड़ो में दर्द होना आम बात है।
मौसम में नमी बढ़ने से हड्डियां और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। इसी कारण गठिया और आर्थराइटिस के मरीजों को अधिक परेशानी होती है। जोड़ों में दर्द के जिला अस्पताल में रोजाना जहां 20 से 30 मरीजों की संख्या थी वहीं अब 40 से 50 मरीज ऐसे हैं जो जोड़ों के दर्द से परेशान हो रहे हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यायाम की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत के लिए ये करें



-जिस स्थान पर दर्द हैं उस स्थान की गर्म कपड़े से सिकाई करें।
-फिटकरी या सेंधा नमक डालकर गुनगुने पानी को धीरे-धीरे दर्द वाले स्थान पर डालें।
-फ्रिज का पानी, आइसक्रीम समेत ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें