संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए आए।
मेला में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में कुल 1172 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 81, उदर रोग के 105, शुगर के 100 , त्वचा रोग के 198 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई अनीता देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं।