फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में दुर्गा नवमी पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में दुर्गा नवमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सोमवार को शाम लगभग 5:00 बजे के बाद आजाद चौक से बरदहिया मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मार्ग से केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही आने-जाने की अनुमति दी गई। इसके अतिरिक्त, समय माता मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भी डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

नवमी पर देवी दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घरों से निकलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि निर्धारित समय के बाद वाहनों का प्रवेश रोका जा सके।
यातायात पुलिस के इस इंतजाम के तहत दोपहर तीन बजे के बाद आजाद चौक से बरदहिया की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग में बरदहिया से पुरानी सब्जी मंडी होते हुए वाहनों को भेजा गया। वहीं कुछ वाहनों से बैंक चौराहे से घुमा दिया गया और सरैया होते हुए भेजा गया।
विज्ञापन


प्रशासन का उद्देश्य नवमी पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना था। पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान वाहनों से किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए मार्ग पर प्रतिबंध लागू रहा। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें