फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नाथनगर ब्लॉक के ग्राम छितही में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से अवगत कराते हुए धरातल पर हुए विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

रात्रि चौपाल में एडीओ आईएसबी अभय कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं किसानों और महिलाओं को स्वावलंबी बना रही हैं। समूह की महिलाएं छोटे-छोटे उद्योग से अपनी आजीविका चलाने लगी हैं। उन्होंने गांव के समूहों की भी समीक्षा की। उन्होंने गांव के सभी कार्ड धारक और राशन कार्डधारी महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
एडीओ समाज कल्याण अजीत कुमार ने बेसहारा बच्चों के लिए संचालित योजना की जानकारी देने के साथ ही वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की सूची भी चौपाल में पढ़कर सुनाया। एडीओ एजी राजेश कुमार ने कृषि से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधान प्रतिनिधि सलीम बाबू ने कहा कि शासकीय योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेई एमआई अनिल कुमार, राजस्व निरक्षक अनिल शर्मा, लेखपाल सुनील गौंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें