संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को खलीलाबाद नगर क्षेत्र में भिक्षाटन कार्यक्रम के तहत जनता से चंदा लिया। जिलाध्यक्ष के साथ ही कार्यकर्ताओं ने हाथ में गमछा लेकर आजाद चौक से नगर पालिका खलीलाबाद तक आम जनमानस से स्वैच्छिक सहयोग राशि एकत्र की। इस दौरान कुल 420 रुपये एकत्रित किए।
इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के सहयोग और सहभागिता से राजनीति करने में विश्वास रखती है। पार्टी का उद्देश्य स्वच्छ एवं पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देना है, जिसके लिए जनता का सहयोग सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि चंदे में 420 रुपये एकत्रित किए गए। जिला महासचिव अजय नारायण मिश्रा ने कहा कि यह अभियान जनता को राजनीति में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी सूर्यकांत मौर्य, जिला महासचिव अजय नारायण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मेंहदावल विधानसभा प्रभारी सफीउद्दीन मंसूरी, धनघटा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जीके सागर, खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।