फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निबंध प्रतियोगिता में चंदन को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनसंख्या दिवस : कंपोजिट विद्यालय बिसौवां में हुई प्रतियोगिता में अनिष्का दूसरे व आजाद तीसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय बिसौवां में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव रहा। प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव शुक्ला ने बताया कि किसी देश की जनसंख्या एक संपत्ति होने के साथ-साथ एक चुनौती भी है। अधिक जनसंख्या का अर्थ है विशाल कार्यबल व फलते-फूलते बाजार, लेकिन अनियंत्रित वृद्धि संसाधनों की कमी, बेरोजगारी और प्रदूषण का कारण बन सकती है। जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारणों में से एक है शिक्षा की कमी, विशेषकर महिलाओं में यह विशेष प्रकार की समस्या है। कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चंदन कक्षा आठ पहले, अनिष्का कक्षा छह दूसरे व आजाद कक्षा सात तीसरे स्थान पर रहे। विश्व जनसंख्या दिवस पर इन विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, शक्ति कुमार शुक्ल, मनीष कुशवाहा समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें