फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर युवती की फोटो अपलोड कर अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी और उसकी मां ने युवती के भाई को जान से मारने-पीटने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई के अनुसार, हड़िया माफी गांव निवासी एक युवक ने उसकी बहन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक और उसकी मां ने उसे मारने-पीटने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें