फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर को लिया गोद
विज्ञापन

सुविधाओं से लैस होगा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर: सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत सीएमओ की उपस्थिति में बुधवार को नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा ने गोद लेने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर के भवन सहित कक्षों का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल की हर जरूरतों को पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर इंद्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि अस्पताल में बेहतर सुविधा मुहैया कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसके कायाकल्प करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल भवन की छत, प्रसव कक्ष, पंजीयन कक्ष व परिसर में स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार ने चेयरमैन को अस्पताल की बिल्डिंग के विभिन्न हिस्सों की मरम्मत व अन्य सुविधाओं के लिए पत्र सौंपा। चेयरमैन ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिल सके, उनका यह प्रयास रहेगा। इस मौके पर दिनकर पर्वत, डॉ. गौरव त्रिपाठी, सुरजीत सिंह, बृजेश कुमार, शालिनी पांडेय, ऋषिकेश वर्मा, हरिकेश शर्मा, शिवनंदन, ललिता, अर्चना, सुनील, किरन, बीना, अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें