संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ धाम मंदिर में जलभिषेक करने आई महिला का सोने का चेन गायब हो गया। महिला के पति ने घटना के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण कर रहे एएसपी शशि शेखर सिंह को जानकारी दी। जिस पर एएसपी ने चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ धाम को जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
खलीलाबाद के मोहल्ला कसैला निवासी मुंशी विकास गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार को अपनी पत्नी संध्या गुप्ता के साथ जल चढ़ाने गए थे। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद जल चढ़ाने के लिए लाइन में दोनों लग गए। कुछ समय बाद मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में महिलाओं की भीड़ में उनकी पत्नी बाहर निकली और बताई कि गले से सोने का चेन चोरी हो गया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही।