फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गई थी गैस का इलाज कराने... हो गया प्रसव

Tue, 23 Jul 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती की मां बनने की चर्चा जोरों पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती सोमवार को पेट में दर्द और गैस बनने की शिकायत को लेकर एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। इलाज के दौरान उसे प्रसव हो गया तो स्वास्थ्य कर्मी चौंक गए। मां के साथ अस्पताल पर पहुंची युवती पहले नवजात को अपनाने से मना कर दी। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शिशु को उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल से जुड़े सूत्रों का कहना है सोमवार की सुबह 11 बजे 18 वर्षीय युवती मां के साथ अस्पताल पर पहुंची। युवती की मां का कहना था कि बेटी के पेट में तेजी के साथ दर्द हो रहा है और उसे गैस बन रहा है। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी उसे वार्ड में ले जाकर उपचार शुरू कर दिए। इलाज के दौरान युवती दर्द से कराहते हुए एक बच्चे को जन्म दे दिया। मां-बेटी बच्चे को लेकर सोच-विचार कर रही थी की स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को अपनाने का उन्हें सलाह दिया। इस मामले की चर्चा अस्पताल से लेकर युवती के गांव तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें