फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में याद किए गए चाचा नेहरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक, रंगोली, महिला सशक्तीकरण और शैक्षिक बाल मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि व अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को याद किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतिभा निखारने के लिए बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी और अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्र अभिनव यादव, आराध्या सहित कई छात्रों ने साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉक्टर मनोज शुक्ल, महिला एसआई सुमन मिश्रा, प्रबंधक उत्तम चन्द चौधरी और प्रधानाचार्य दीप नरायन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें