मेंहदावल। क्षेत्र के सरफरा टोला चनगहिया गांव में ससुराल वालों पर विवाहिता को गालियां देकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित रमेश ने आरोप लगाया कि बेटी को उसके पति अखिलेश, मिथिलेश, धीरज, कमलेश व सास द्रौपदी देवी ने अपने मकान पर अकारण गालियां देते हुए मारना शुरू कर दिया। बेटी की सूचना पर वह पहुंचे और उसके ससुर, भाई व अन्य स्वजन ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद