फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले के 40 स्टाफ नर्स के प्रमाणपत्रों की होगी जांच

Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बलिया जिले में 15 स्टाफ नर्स के प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर पूरे प्रदेश में वर्ष 2019 के बाद भर्ती स्टाफ नर्स के प्रमाणपत्रों की जांच का आदेश दिया गया है। जिले में 40 स्टाफ नर्स इस जांच के दायरे में आ गई हैं। जल्द ही इनके प्रमाणपत्रों की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2018-19 से 2022 के मध्य सीएमओ कार्यालय के जरिए 17 स्टाफ नर्स की भर्ती हुई थी। इसके साथ ही जिला अस्पताल में लगभग 23 स्टाप नर्स की भर्ती की गई थी। इधर, बलिया जिले में 15 स्टाफ नर्स के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी मिले हैं। जिसके बाद इन पर केस दर्ज कराने की तैयारी हो रही है, यह नर्स फरार हैं। शासन ने पूरे प्रदेश में इस दौरान हुई स्टाफ नर्स की नियुक्तियों की जांच का आदेश दिया है।
जिले में तैनात स्टाफ नर्स के प्रमाणपत्रों का फिर से सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने टीम गठित करने की बात कही है। जिसको लेकर कार्यरत स्टाप नर्स में हड़कंप है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिले में वर्ष 2018-19 के बाद से हुई स्टाफ नर्स की नियुक्ति के मामले में प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए समिति गठित होगी। अगर कोई भी प्रमाण पत्र फर्जी मिलेगा तो केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें