फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन की गिरफ्तारी के बाद अन्य हत्यारोपी भूमिगत

Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मगहर। कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार में युवक की पीट कर हत्या में नामजद मुख्य आरोपी समेत तीन को पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना में संलिप्त अभी पांच आरोपी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुख्य हत्यारोपी से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के हाथ अभी अन्य आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके हैं।
भरपुरवा गांव में मदरसा संचालन के विवाद को लेकर हुए युवक हासिम की हत्या के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पीड़ित परिजन भी अभी दहशत के साये से नही उबर पाए हैं।
विज्ञापन

मृतक के पिता अमानुल्लाह ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे की चलती कार को रोककर उग्रवादियों की तरह बेरहमी से हाकी डंडे से पीटर उनके आंखों के सामने हत्या कर दी। आरोपी अभी भी घूम घूम कर उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें