फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर में 34 दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र

Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 34 दिव्यांगों की जांच कर उनका प्रमाणपत्र बनाया गया। शिविर में कुल 48 दिव्यांग पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने एक-एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। जिसमे से कुल 34 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को प्रमाण पत्र के कमी के कारण वापस भेज दिया और उन्हें दूसरे दिन बुलाया गया। सीएमओं डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि कुल 48 दिव्यांग शिविर में आए थे। एक- एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच हुई। जिसमे से 34 प्रमाण पत्र के लिए पात्र मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें