फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टूटी नहर की मरम्मत हुई किसानों को मिली राहत

Tue, 08 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खजुरी बेलराई नहर की मरम्मत करते मजदू
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। खजुरी बेलराई शाखा नहर की पटरी टूटने की खबर प्रकाशित होने के बाद नहर विभाग आखिरकार जागा और सोमवार को टूटे हुए स्थान को बंधवाया। पटरी बंध जाने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खजुरी से अतरी नानकार गांव जा रहे सरयू नहर की पटरी बेलराई गांव के पास चार दिन पूर्व टूट गया था। जिसके कारण नहर का पानी खेतों में ज्यादा मात्रा में फैला हुआ था। पानी अधिक होने के कारण किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे।
सोमवार को नहर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए नहर को बंधवाने का कार्य किया। हालांकि नहर टूटने का सिलसिला काफी वर्षों से चल रहा है। जिसके कारण गेहूं और धान की फसल प्रभावित होती है।
विज्ञापन

नहर विभाग के अवर अभियंता जय मिश्रा की मानें तो कुछ उपद्रवी किस्म के लोग नहर को क्षति पहुंचा देते हैं। जिसकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि नहर को क्षति पहुंचाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धर्मसिंहवा थाने पर शिकायती पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें