पुस्तक के साथ स्कूली बच्चे व डीएम तथा मेंहदावल विधायक। स्रोत-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिक्शन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान का कंपोजिट विद्यालय शिवपुर, वाराणसी से शुभारंभ किया। जिले में कलक्ट्रेट सभागार में इसका लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बच्चों ने देखा और सुना। इस दौरान निपुण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गनेश चंद्र चौहान व डीएम आलोक कुमार ने स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जा रही हैं। साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।