फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने बाढ़ से क्षति का किया आंकलन

Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
विज्ञापन
आंकलन करते टीम के सदस्य। - फोटो : संतकबीरनगर
विज्ञापन
मेंहदावल। संतकबीरनगर के मेहदावल क्ष्‍ाेत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवी धर्मा रेड्डी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बुधवार को बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन करने जिले में पहुंची। टीम ने राप्ती नदी के करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया।  कटान स्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय टीम बुधवार को शाम को जिले में पहुंची। राप्ती के करमैनी-बेलौली तटबंध पर किलोमीटर शून्य से किलोमीटर चार के बीच नौगो में बाढ़ के दौरान धंसे तटबंध का मुआयना किया। नौगो में कई कटान स्थलों व संवेदनशील स्थानों को देखते हुए टीम जोरवा व विशुनपुर पहुंची। यहां निरीक्षण के बाद डुमरिया बाबू व खैरा मंदिर आदि स्थानों की जांच करते हुए टीम ने बेलौली तटबंध पर पहुंचकर बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का जायजा लिया।

केंद्रीय टीम ने ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजनाथ सिंह यादव व सहायक अभियंता एपी चंद्र से तटबंध को पहुंचे क्षति की जानकारी भी ली। तटबंध के निरीक्षण के दौरान टीम ने क्षति के आंकलन के लिए रिपोर्ट भी तैयार की। टीम के एक सदस्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से 24 जिलों में बाढ़ से 862 करोड़ की क्षति संबंधी रिपोर्ट भेजने के साथ ही धनराशि की मांग की गई है। जिसमें संत कबीर नगर में करीब 17 करोड़ की क्षति का जिक्र है। इस दौरान एसडीएम सदर आलोक यादव, तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता, एसओ संतोष तिवारी, जेई वीरेंद्र यादव, एसआई अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें