फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जंगल ऊन में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, मिली स्वीकृति

Fri, 03 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का माॅडल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के जंगल ऊन में केंद्रीय विद्यालय बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय विद्यालय बनने से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी और उन्हें अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश के 53 जिलों में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें संतकबीरनगर भी शामिल है, इसके लिए पहले से ही जंगल ऊन में जमीन चिह्नित कर ली गई थी। तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के नाम जमीन का हस्तांतरण भी करा दिया था। अब इसकी स्वीकृति मिल गई है। इससे केंद्रीय विद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है।
करीब 2.0140 हेक्टेयर भूमि पर यह केंद्रीय विद्यालय बनाया जाएगा। यहां पर विद्यालय भवन के साथ ही छात्रावास, कर्मचारियों के लिए भवन और आधुनिक सुविधाओं से लैस कक्षाएं बनाई जाएगी। जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित होने की उम्मीद है। इसके बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

-
बढेगी व्यवसायिक गतिविधियां, मिलेगा रोजगार
जंगल ऊन में केंद्रीय विद्यालय बनने से आसपास व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। इससे इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस क्षेत्र के निवासी हरिशंकर प्रसाद, गंगाराम आदि ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बनने से जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी वहीं क्षेत्र का विकास भी तेजी से होने की उम्मीद है।

केंद्रीय विद्यालय की जारी सूची में संतकबीरनगर का नाम भी शामिल हैं। यह जिले के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय बनने के बाद बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें