फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी खलीलाबाद और सेमरियावां में सेंट्रल लैब तैयार

Mon, 20 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी में बन कर तैयार हुआ सेंट्रल लैब का भवन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद और सेमरियावां सीएचसी में सेंट्रल लैब तैयार हो गया है। भवन के हैंडओवर का इंतजार है। इसके शुरू होने से 67 प्रकार की जांच की सुविधा सीएचसी पर मिलने लगेंगी। इससे मरीजों को प्राइवेट पैथाेलॉजी पर नहीं जाना पड़ेगा। इस पर कुल एक करोड़ 34 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को अभी सभी प्रकार की जांच के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता था। इसलिए मरीजों की परेशानी को देखते हुए सभी सीएचसी में सेंट्रल लैब बनाने की योजना शुरू हुई। पहले चरण में सीएचसी सेमरियावां और खलीलाबाद सीएचसी में सेंट्रल लैब बनकर तैयार हो गया है। इसके भवन के हैंडओवर का इंतजार है। प्रत्येक भवन पर 67 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस लैब के बनने से मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।
30 शैय्या वाले सीएचसी खलीलाबाद में इलाज के लिए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिदिन 400 से 500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। सेंट्रल लैब में आधुनिक मशीनें लगेंगी। यहां पर करीब 67 प्रकार की जांच की सुविधा होगी। यही हाल सेमरियावां सीएचसी का भी है। वहां पर भी प्रतिदिन 300 से 400 मरीज इलाज के लिए आते है। वहां भी सेंट्रल लैब बनकर तैयार है।
विज्ञापन

कोट
सेमरियावां और खलीलाबाद सीएचसी पर सेंट्रल लैब का निर्माण पूरा हो गया है। भवन को हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। लैब के लिए सामानों की खरीदारी की जानी है। जल्द ही इसके संचालन को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें