फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे व शांति के साथ मनाएं त्योहार : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल में पीस कमेटी की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। दुर्गा पूजा, दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहारों को आपसी भाईचारे व शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि पर्व प्रेम तथा सौहार्द का प्रतीक होता है। यह सूफी संत कबीर की धरती है जिन्होंने पूरे विश्व को प्रेम और शांति का संदेश दिया। उसका अनुसरण करते हुए यहां के लोगों को दशहरा पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मूर्ति पंडाल में लगने वाले साउंड तथा डीजे मानक ध्वनि में ही बजने चाहिए। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन पूजा समिति के लोग भी करें। मूर्ति विसर्जन का जुलूस शांति पूर्वक ढंग से निकाले, जिससे कहीं भी शांति भंग का अंदेशा न हो। प्रशासन आपके सहयोग के लिए है। पर्व को प्रेम सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी दशा में प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन कदापि न करें। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, एसआई लालजी यादव, संजीव यादव, विजय कुमार सिंह, आलोक मणि, रमेश यादव, अब्दुल मन्नान और शाह आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें