संतकबीरनगर में पकड़े गए मिट्टी के तेल के धंधेबाज का एसपी ने खुलासा किया।
- फोटो : KHALILABAD
केरोसिन का धंधेबाज गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने नंदौर के पास से शुक्रवार को दस हजार के ईनामी केरोसिन के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पर मेंहदावल और कोतवाली में ईसी एक्ट के तीन मुकदमें दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के बारे यहां की पुलिस बस्ती जनपद की पुलिस से भी संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।
एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ मेंहदावल करूणाकर पांडेय ने नंदौर चौराहे से ईसी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी नीरज कुमार गुप्ता निवासी पांडेय बाजार चौक मेंहदावल रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि संतकबीरनगर में केरोसिन की कालाबाजारी में पकड़े गए आरोपी की संलिप्तता है। इसके पास से वर्ष 2016 में मेंहदावल पुलिस ने 7400 लीटर अवैध केेरोसिन और वर्ष 2019 में 2420 लीटर अवैध केरोसिन बरामद किया था। दोनों प्रकरणों में मेंहदावल थाने में ईसी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। वर्ष 2018 में कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आवंटित 3400 लीटर मिट्टी के तेल का अवैध ढंग से खरीद फरोख्त करने में संलिप्तता पाए जाने पर ईसी एक्ट का केस दर्ज किया था। इस प्रकरण में दो आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। एसटीएफ भी प्रकरण की जांच की थी। आईजी एसटीएफ की ओर से इस मामले की गहनता से जांच किए जाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में अब तक 13220 लीटर अवैध मिट्टी के तेल के धंधे में पकड़े गए आरोपी नीरज कुमार गुप्ता की संलप्तिता पाई गई है। अवैैध कारोबार की वजह से गरीबों का हक मारा गया। इन तीनों प्रकरण में आरोपी की संलिप्तता मिली। वांछित चल रहे आरोपी नीरज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम बस्ती पुलिस से संपर्क स्थापित करके इसके बारे में अधिक सूचनाएं जुटा रही हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। सफलता पाने की पुलिस टीम में एसओ करूणाकर पांडेय, एसआई रवींद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल हिमांशु मिश्र, संजीव यादव, बृजेश यादव और मृत्युंजय यादव शामिल रहे।