फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों में करे कोविड प्रोत्साहन राशि का भुगतान : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों में करे कोविड प्रोत्साहन राशि का भुगतान : सीडीओ
विज्ञापन

- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आशा कार्यकर्ता, संगिनी और संविदा एएनएम के लिए शासन के जरिए जारी दो साल के कोविड प्रोत्साहन राशि का भुगतान सात दिनों के अंदर कर दें।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कस स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। उन्होंने कोविड काल में विषम परिस्थितियों में बेहतर कार्य किया है। इसलिए शासन ने उनके लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की है। यह राशि शीघ्र ही उनके खाते में स्थानांतरित हो जानी चाहिए। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे एमडीए अभियान के प्रति उन्होंने संतोष जताया और कहा कि 20 लाख लक्षित जनसंख्या में हमने 15 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिला दी है। बाकी बचे हुए लोगों को माप अप राउंड के दौरान दवा खिलाने का प्रबंध करना होगा। कोई भी व्यक्ति जो फाइलेरिया की दवा को खाने के लिए पात्र है वह छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया कि जिले में किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, बीसीपीएम संजीव सिंह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की डीसी सुमन शुक्ला, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की जिला परामर्शदाता संगीता, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. स्नेहल परमार, डॉ. जनमेजय सिंह, फाइलेरिया अभियान से जुडे डॉ. अनिकेत, यूनीसेफ के डीसी रितेश सिंह, यूनीसेफ के डिविजनल हेल्थ कोआर्डिनेटर सुरेंद्र शुक्ला, जिला वैक्सीन प्रबंधक सुशील कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें