धनघटा। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी मंगलवार को नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे। एसआईआर की डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। बीडीओ के साथ अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसआईआर में बूथ से ब्लाॅक तक कर्मी लगे हैं। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली। बीडीओ कुलदीप कुमार को कार्य की गति और तेज करने के निर्देश दिए। सभी एसआईआर फार्मों का शतप्रतिशत संकलन एवं फीडिंग कार्य पूरा करने की हिदायत दी। कोई भी मतदाता छूटने नहीं पाए। गणना प्रपत्र भरने में अगर कोई दिक्कत हो रही है, तो उसे अपने स्तर से निदान करे। इस मौके पर एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, सचिव विश्राम यादव, जयंत कुमार, दिलीप कुमार, शिव कुमार, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।