फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानक विहीन स्टेडियम निर्माण देखकर नाराज हुए सीडीओ

Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बुधवार को विकासखंड है सर बाजार के सिरसी में निर्माणाधीन स्टेडियम और ग्राम बरपरवा में अन्नपूर्णा भवन समेत खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया। जहां अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया वही सिरसी में स्टेडियम निर्माण में मानक का उल्लंघन देख नाराजगी व्यक्त किया।
विज्ञापन

सीडीओ अचानक सिरसी में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर पिलर के निर्माण में मानक का उल्लंघन देख नाराजगी जताते हुए कहा कि पिलर में जिस तरह सरिया लगाई जा रही है। उस तरह नहीं लगना चाहिए। इसी तरह सीमेंट मसाला में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पिलर कमजोर होगा तो भवन की मजबूती कमजोर होगी। मानक का उल्लंघन देख उन्होंने कारदायी संस्था के जिम्मेदारों को कार्य पद्धति में सुधार लाने का चेतावनी देते हुए कहां की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। अन्यथा जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ग्राम बरपरवा में पहुंच कर अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को देखा। जहां पर ईंट की क्वालिटी ठीक न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की ईंट का प्रयोग नहीं होना चाहिए और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जिगिना गांव में पहुंच कर निर्माणाधीन खेल के मैदान को देखें। खेल के मैदान के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें