संतकबीरनगर। खलीलाबाद उपकेंद्र क्षेत्र के कई मोहल्ले में बृहस्पतिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देत हुए अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खलीलाबाद के क्षेत्र में 23 जनवरी से 11 केवी टाउन टू फीडर पर जर्जर तार एवं पोल बदलने का कार्य किया जाना है। इस कारण मोहल्ला गोरखल, कैलाश नगर, गांधीनगर, जनता मार्ग, बरदहिया बाजार, डीघा, सोनी होटल, पुरानी सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगा। संवाद