मेंहदावल। नगर पंचायत में स्थित नौ वार्डों में सीसी सड़क तथा नाली का निर्माण होगा। इन पर 275.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत प्रशासन ने इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वार्ड संख्या-14 में पुलिया के पास से गगनई राव गांव में सीसी सड़क तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण पर 20.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड संख्या-20 गगनई बाबू में सीसी सड़क तथा आरसीसी नाली के निर्माण पर 47. 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड संख्या-10 में सीसी सड़क तथा नाली निर्माण पर 53.74 लाख रुपये निर्माण पर व्यय होगा।
वार्ड संख्या-2 में सीसी सड़क तथा नाली निर्माण पर 21.40 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड संख्या-17 में सीसी सड़क तथा नाली निर्माण होना है। वार्ड संख्या-9 में 29.64 लाख की लागत से सीसी सड़क तथा नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। नौ स्थानों पर होने वाले इन कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत के प्रस्ताव पर मिली हुई है। निर्माण कार्य के लिए धन भी अवमुक्त है।
-
इन सभी निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकृत प्राप्त हो गई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सितंबर में इन सभी स्थानों पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी