संतकबीरनगर। सीबीएसई के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम को घोषित हो गया। परिणाम देखकर छात्र खुशी से झूम उठे। बृहस्पतिवार को विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों संग जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस वर्ष खलीलाबाद के प्रमुख विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद की छात्रा महविश नूर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी स्कूल के आदित्य यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनम खान तथा आनंद मोहन ने 95.8 प्रतिशत व अभिनव गुप्ता व प्रत्यक्षा राय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
परीक्षा में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विनायक मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत, रितिका 94.4 प्रतिशत, श्वेता चौरसिया 94.2 प्रतिशत और अमृता ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और सत्र 2026-27 में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को निशुल्क टैबलेट देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने सफलका का श्रेय बच्चों की मेहनत को दिया। कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल दिया जाता है। जीआर एकेडमी देवदाड ने छात्रों भी शत-प्रतिशत परिणाम के साथ बेहतर प्रर्दशन किया। विद्यालय की अंशिका अग्रवाल ने 95.8 प्रतिश , विवेक यादव ने 94.4 प्रतिशत, सूर्यांश गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत, अंजली यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज कड़जा (सेमरियावां) में भी उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय की छात्रा उम्मे रुमाना ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त र प्रथम स्थान हासिल किया। इस्मा हुसैन ने 94.6 प्रतिशत, मोहम्मद माज खान ने 93.8 प्रतिशत, जावेरिया तनवीर व मोहम्मद कामरान खान ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर की छात्रा निशा उपाध्याय ने 91 प्रतिशत, अनुभव शुक्ला 90.59 प्रतिशत, पुष्कर पांडेय 89 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रेमा एजूकेशनल एकेडमी, मेंहदावल के सत्यम शुक्ला ने 95.4 प्रतिशत, हर्षदीप माथुर 95 प्रतिशत, अभिषेक गुप्ता 95 प्रतिशत, आदित्य यादव 93.6 प्रतिशत, अग्रिमा गुप्ता ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। राज ग्लोबल एकेडमी, मलोरना की अधीरा चौधरी ने 95.2 प्रतिशत, राज नंदिनी 94.2 प्रतिशत, आशुतोष यादव 91.2 प्रतिशत, अंशिका सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। उदया इंटरनेशनल एकेडमी भुजैनी के छात्र-छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।