फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10वीं में हर्षित और 12वीं में निशात कौसर मारी बाजी

Wed, 14 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
​निशात कौसर अपनी मां के साथ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर में जारी कर दिया गया। 12वीं में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी की निशात कौसर ने 98.20 प्रतिशत अंक तो 10वीं में भी ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के हर्षित मिश्र ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र खुशी से झूम उठे। जिले में कुल 10 विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। घोषित परीक्षा परिणाम में 12वीं में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी की निशात कौसर ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के आशीर्वाद श्रीवास्तव ने 96.40 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा की वैष्णवी पांडेय और इसी विद्यालय की आस्था कौशिक ने 96.20 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सुप्रिया और शालिनी ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान जबकि प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी की अनामिका अग्रहरि ने 94.60 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान पाया है।
इसके अलावा 10वीं की परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के हर्षित मिश्र ने 98.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के यशवीर त्रिपाठी और उदया इंटरनेशनल एकेडमी के 97.60 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। वहीं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के अनुराग चौरसिया ने 97.16 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पाया है। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी की हेमाक्षी पांडेय ने 96.80 प्रतिशत अंक और जवाहर नवोदय विद्यालय की दीक्षा ने 96.80 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। वही राज ग्लोबल एकेडमी के आदित्य यादव ने 9620 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें