फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : मंडल और जिला टाॅपर को डीएम ने किया सम्मानित

Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सीबीएसई टॉपरों के साथ डीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड का मंगलवार को निकले परिणाम में जिले की 12 की टॉपर निशात कौसर ने मंडल में भी पहला स्थान हासिल किया है। बुधवार के डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीणा ने मेडल व माला पहनाकर स्वागत किया। बतादे कि ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की 12वीं की छात्रा निशात कौसर ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। निशात बस्ती मंडल में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा है। वह मंडल टॉपर भी बनी है। 10वीं में भी इसी विद्यालय के छात्र हर्षित मिश्रा 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टॉपर बने हैं। बुधवार को डीएम ने इन सभी छात्रों को कलक्ट्रेट पर माला पहनाया और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहाकि अगर लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने छात्रों को और अधिक मेहतन करने का निर्देश दिया ताकि आगे की परीक्षा में वह प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सके।
एसपी संदीप कुमार मीणा ने भी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहाकि इस छोटे से जिले के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छात्र इसी तरह से मेहनत करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें। इस दौरान राजेश पांडेय, विजय राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें