शोहरतगढ़। नगर पंचायत के मस्जिद टोला में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां सोमवार शाम इलाज करने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है, व्यक्ति के मुख से झाग निकला रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवा कर शव परिजनों सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति का मौत का कारण पोस्टमार्टम स्पष्ट नहीं हुई, तो विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
बता दें कि सोमवार देर शाम शोहरतगढ़ क्षेत्र के सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया निवासी दिनेश चौधरी (45) पुत्र संतराम उर्फ भोरे को दो लोग बाइक पर बैठाकर नगर पंचायत के मस्जिद टोला में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे थे, बाइक से जैसे ही उतार कर अस्पताल अंदर ले जाते समय उसके मुख से झाग निकलता देखकर दोनों व्यक्ति मृतक दिनेश चौधरी को अस्पताल के बाहर एक बेंच पर लेटाकर बाइक लेकर फरार हो गए। उन दोनों भागता देखकर मोहल्ले वाले पहुंच गए और देखते-देखते अस्पताल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई।
शोर सुनकर अस्पताल के अंदर से निकलकर चिकित्सक डाॅ. शादाब अंसारी ने देखा कि भीड़ के घेरे एक बेंच एक व्यक्ति पड़ा हुआ था और उसके मुख से झाग निकला रहा है। जांच किया तो व्यक्ति मर चुका था। चिकित्सक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया था। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों सौंप दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताता कि मृतक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, विसरा रिपोर्ट को सुरक्षित कर लिया गया है।