फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु तस्करों को गांव वालों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पशु तस्करों को गांव वालों ने पकड़ा
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। पशुओं को पिकअप पर लादकर भाग रहे तस्करों का शनिवार की रात पुलिस और जनता ने पीछा किया। पशु तस्कर पिकअप खड़ी कर पैदल भागने लगे, लेकिन पीछा करके गांव के लोगों ने दो तस्करों को पकड़ लिया। उनकी धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायालय भेजा।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के मुठही कला, मूड़ाडीहा तथा महुली के झिगुंरापार गांव से चोरी के पशु पिकअप पर लादकर तस्कर भाग रहे थे। गांव के लोगों ने उनका पीछा करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी घेराबंदी करने लगी। अपने को घिरा देखकर पशु तस्कर पिकअप लेकर नकहा गांव के पास पहुंचे और पिकअप को वहीं खड़ी करके पैदल भागने लगे। दो तस्करों को पकड़ने में गांव के लोग सफल हो गए और उन्हें पौली चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी और बिड़हर घाट चौकी इंचार्ज शर्मा यादव के हवाले कर दिया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर कृष्णा उर्फ पम्पम और विनय निवासी किचौछा थाना बसखारी जिला अंबेडकरनगर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें