फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में छुट्टा जानवर छोड़ दे रहे पशुपालक, आवागमन में बन रहे मुसीबत

Sat, 02 Mar 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन में बन रहे मुसीबत, पशुओं को पकड़ने में रुचि नहीं दिखा रहा नगर पालिका प्रशासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर में पशुपालक छुट्टा जानवरों को छोड़ दे रहे हैं। यह शहर की सड़कों के बीचोबीच धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। जिससे आवागमन में समस्या हो रही है। वहीं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन इन पशुओं को पकड़ने के लिए कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। जिससे शहर में जाम की स्थिति बन रही है।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मड़या में कान्हा पशु आश्रय केंद्र बनाया गया है। जहां छुट्टा पशुओं के रखने की व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही प्रशासन ने भी छुट्टा पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय केंद्र में रखने के लिए निर्देश दिए हैं। लेकिन शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर सड़क तक छुट्टा पशु घूम रहे हैं। स्थिति यह है कि गोलाबाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार आदि स्थानों पर झुंड में छुट्टा पशु दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन




हमलावार हो जाते हैं छुटा पशु

शहर के पटरी व ठेले पर दुकान लगाने वालों के लिए छुट्टा पशु मुसीबत बन गए हैं। छुट्टा पशु झुंड में सामानों पर मुंह लगा दे रहे हैं। इन्हें हटाने का प्रयास करने पर पशु हमलावार हो जा रहे हैं। पुरानी सब्जी मंडी में भी यहीं स्थिति है। पशुओं के कारण पटरी पर सब्जी लगाकर बेचने वाले खासे परेशान हैं। यहां पर दुकान लगाने वाले दुखहन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व छुट्टा पशु के हमले में घायल हो गए थे, कई दिन तक इलाज कराना पड़ा। ठेले लगाने वाले शिव प्रसाद ने कहा कि छुट्टा पशुओं के कारण काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




अभियान चलाकर पकडे जाएंगे छुट्टा पशु

नगर पालिका क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पशु मालिकों को भी चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। मड़या में पशु आश्रय केंद्र बना है, जहां पकड़ने के बाद पशुओं को रखा जाएगा।

- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें